Thu. Nov 19th, 2026

अल्मोड़ा में एक लाख से अधिक बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पहले दिन एक लाख से अधिक बच्चों ने एल्बेंडाजोल दवा खाई। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में चिह्नित 146000 बच्चों को दवा खिलाई जानी है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय खत्याड़ी में सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह दवा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कृमि रोग से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। पहले दिन एक लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाई गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम दीपक भट्ट ने बताया कि छूटे बच्चों को 29 अगस्त को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। वहां एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, प्रधानाध्यापक दीपाली पांडेय, सोनाली मल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *