Mon. Apr 27th, 2026

मतदाताओं को किया जागरूक

सीकर | स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत चिकित्सा संस्थानों में आने वाले लोगों को चुनाव में मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई जा रही है। वहीं, ओपीडी पर्चियों पर लोकतंत्र की सही पहचान सजग मतदात, निष्पक्ष मतदान की मुहर लगाकर दी जा रही है, ताकि आमजन चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *