Sat. Nov 21st, 2026

खाद्य विभाग ने दुकानों में की छापेमारी, 29 नमूने भरे

कोटद्वार। खाद्य विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी शहर में छापेमारी की। खाद्य निरीक्षक कोटद्वार संदीप मिश्रा ने इस दौरान खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए। विभाग की ओर से अब तक 29 नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को देवीरोड स्थित एक मार्ट में छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान मैगी, नूडल, सूजी, बेसन, सिंवई, मसाले और बेकरी उत्पादों के सैंपल भरे गए। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरों पर शिंकजा कसने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी हैं। पिछले तीन दिनों में होटलों के साथ ही नगर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के 29 नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजे हैं। कहा कि जांच रिपोर्ट में यदि सैंपल फेल होता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई होगी। कहा कि जल्द ही यमकेश्वर और श्रीनगर में भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *