Sat. Nov 21st, 2026

सीएम उन्नयन योजना में पोखरी के सात बच्चे चयनित

पाटी (चंपावत)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में सात (प्रियांशु देऊ, भानु प्रताप सिंह, आरुष बोहरा, कमल सिंह बोहरा, दिव्यांशी बोहरा, आरुषि बोहरा और साक्षी बोहरा) बच्चों का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ियों को प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्र कनार्टक, महेश पांडे, नारायण पुजारी, मुन्नी गहतोड़ी ने शुभकामनाएं दीं। चयनित विद्यार्थियों को हर माह डेढ़ हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *