Thu. Nov 19th, 2026

ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अंशिका, प्रजाग्ता और सांची ने बाजी मारी

लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य बीडी ओली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लाक विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में 14 स्कूलों के 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एससीईआरटी की ओर से अन्न एक मूल्य वर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार पर प्रतियोगिता में डीएवी की अंशिका खोलिया प्रथम, ओपीएस की प्रजाग्ता जोशी द्वितीय और डीएवी की सांची मुरारी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर रेखा पंत, नीलम चन्द्र, हेमलता जोशी, विजय कुमार, गिरीश पुनेठा, गणेश पुनेठा, भारती राय, आशा पंत, दीपा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *