Mon. Jul 13th, 2026

पोस्टर प्रतियोगिता में सुमित को मिला पहला स्थान

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भारतीय मानक ब्यूरो ने जीआईसी भगतोला में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में सुमित सिंह नयाल ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और भूमिका आर्या ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य दया किशन जोशी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की जानकारी दी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विज्ञान संकाय के शिक्षकों को प्रणामपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहां प्रधानाचार्य कमल जोशी, सुभाष वर्मा, डॉ. दीपेश कुमार टम्टा, संजय वर्मा, राकेश मिश्रा, नीमा बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed