Mon. Jul 13th, 2026

उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग करेंगे अरबाज खान

बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्देशक अरबाज खान उत्तराखंड में भी फिल्मों की शूटिंग करेंगे। उत्तराखंड में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर से मुलाकात में उन्होंने इस पर स्वीकृति दी। एक अवॉर्ड कार्यक्रम में शिरकत करने देहरादून आए अरबाज खान से सोमवार को अभिनव थापर ने मुलाकात की। थापर ने अरबाज खान को उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी झील सहित अन्य जगहों पर शूटिंग का न्योता दिया, जिसे अरबाज खान ने स्वीकार किया। थापर ने बताया कि अरबाज खान आने वाले समय में अपने होम प्रोडक्शन की शूटिंग का भी उत्तराखंड में विचार कर सकते हैं। यदि अरबाज खान प्रोडक्शन जैसे बड़े निर्माता ग्रुप उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आए तो प्रदेश में रोजगार और पर्यटन के अवसरों को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *