Thu. Nov 26th, 2026

US ओपन…जोकोविच का जीत से आगाज:थिएम ने 2020 के बाद पहली बार टूर्नामेंट में जीत हासिल की, डिफेंडिंग चैम्पियन इगा भी दूसरे राउंड में

स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम US ओपन में जीत से आगाज किया है। साल 2020 के मेंस सिंगल्स चैम्पियन डोमोनिक थिएम ने तीन साल के बाद पहली बार US ओपन में जीत हासिल की है। वहीं विमेंस सिंगल्स की डिफेंडिंग चैम्पियन इगा स्वितेक भी ग्रैंडस्लैम के दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं।

जोकोविच ने 6-0, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की
23 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर को हराया। 36 साल सर्बियाई स्टार ने मुलर पर 6-0, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। जोकोविच पिछले साल कोविड-19 का टीका लगवाने से मना कर दिए थे जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। दूसरे राउंड में जोकोविच का सामना में स्पेन के बर्नबे जपाटा मिरालेस से होगा

पूर्व US ओपन चैम्पियन थिएम ने सोमवार को न्यूयॉर्क में 25वीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर बुब्लिक को सीधे सेटों में हराया। थिएम ने बुब्लिक 6-3, 6-2, 6-4 से मात दी। थिएम को US ओपन में आखिरी बार जीत 2020 में मिली थी जब वो चैम्पियन बने थे।

वो 2021 में कलाई की चोट के कारण ग्रैंडस्लैम से बाहर रहे, और 2022 में पहले राउंड में ही हार कर बाहर हो गए। थिएम ने अपने करियर में एक ग्रैंडस्लैम जीता है। वो US ओपन ही है दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा ने पहले दौर में स्वीडन की रेबेका पेटरसन पर 6-0, 6-1 से हराया। पोलैंड की इगा ने पीटरसन को केवल 58 मिनट में ही हरा दिया

छठी वरीयता प्राप्त 19 साल की कोको गॉफ ने जर्मनी की क्वालिफायर खिलाड़ी लॉरा सीगमंड के खिलाफ शुरुआती सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। ग्रैंड स्लैम

टूर्नामेंटों में अपने पिछले दोनों मैचों को गंवाने वाली गॉफ को इस मुकाबले को जीतने में दो घंटे 51 मिनट का समय लगा। विम्बलडन के शुरूआती दौर में बाहर होने वाली गॉफ की पिछले 13 मैचों में यह 12वीं जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed