Thu. Jun 11th, 2026

बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का दिया जाएगा प्रशिक्षण

काशीपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान और विद्यालय सुरक्षा पर आधारित छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मुख्य बातें, निपुण भारत मिशन, बुनियादी साक्षरता की समग्रता तथा मौखिक भाषा विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ आरएस नेगी और नोडल अधिकारी धीरेंद्र साहू ने किया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के 120 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक को 25 सितंबर 2023 तक प्रशिक्षित दिया जाएगा। वहां अनिल चौहान, श्वेता डाबर, नीरज पंत, राकेश धीमान, अमरीश कुमार, मुकेश, मनीषा, मुनेंद्र आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed