Sun. Nov 22nd, 2026

एनसीसी कैडेट ने निकाली स्वच्छता रैली

बागेश्वर। पुनीत सागर अभियान के तहत 81 यूके बटालियन एनसीसी ने नगर में जनजागरूकता रैली निकाली। डीएम अनुराधा पाल ने एनसीसी कैडेट के साथ ही लोगों को स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। कैडेट ने लोगों को नगर, सड़क, नदियों, घर और मोहल्ले को साफ रखने का संदेश दिया। अभियान का संचालन बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती, एडम ऑफिसर कर्नल रविंद्र भंडारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मेजर दीप चंद्र जोशी, नायब सूबेदार कुंवर सिंह, हवलदार सुरेंद्र बहादुर, प्रकाश जोशी, किशन जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *