Tue. Nov 24th, 2026

काशीपुर पॉलीटेक्निक परिसर में मिनी स्टेडियम का भी जल्द होगा निर्माण

रुद्रपुर। पेयजल निर्माण निगम की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर में 343.43 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का भी जल्द निर्माण किया जाएगा। एई एससी भट्ट ने बताया कि मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए भी टेंडर निकाल दिया गया है। बताया कि इसमें एथलीट, बैडमिंटन व वॉलीबाल खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed