Wed. Nov 25th, 2026

नैनीताल में खाई में गिरी बस, छह की मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू, बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित छह की मौत हो गई जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।  जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।

कुछ समय पहले एसएसपी पीएन मीना ने बताया था कि हादसे में 18 लोगों को बचाया जा चुका है, तीन लोगों की मौत हो गई है। आगे राहत बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed