Wed. Nov 25th, 2026

दौड़ में मनीष, दीपिका, गौरव, सुहाना प्रथम

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जीआईसी भिकियासैंण के मैदान में ब्लाक स्तरीय दो दिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। खेल मैदान में आयोजित बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में मनीष, बालिका वर्ग में दीपिका ने प्रथम स्थान पाया। 600 मीटर जूनियर वर्ग बालक वर्ग में गौरव और बालिका वर्ग में सुहाना प्रथम स्थान पर रही। सुलेख प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग में जतिन पांडे ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम स्थान पाया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य शेर सिंह, सुरेंद्र सिंह शाह, टीका सिंह, किशन सिंह भंडारी, प्रदीप सती, गौरव रावत, विरेंद्र सिंह, महेश चंद्रा, पिंकी बोरा, मणिका पाठक, नीलम मावड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed