Sun. May 31st, 2026

किरायेदार का सत्यापन न कराने पर 14 मालिकों का काटा चालान

पौड़ी। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखने पर पुलिस ने 14 मकान मालिकों का चालान किया। रविवार को पौड़ी जनपद की पुलिस ने बाहरी व संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कोटद्वार में नौ, पौड़ी में तीन, थलीसैंण व देवप्रयाग पुलिस ने एक-एक चालान किया। पुलिस कार्रवाई करते हुए कुल एक लाख 40 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा 27 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत 6,750 का रूपए का चालान कर राजस्व वसूला गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि समय- समय पर यह कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed