Sat. Jul 18th, 2026

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुए आंखों के ऑपरेशन

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ओटी संचालित करने के निर्देश दिए। इधर स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के बाद बुधवार को पहले चरण में ओटी में आंखों के ऑपरेशन शुरू हुए। हालांकि अन्य ऑपरेशन अब भी बंद हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक दूसरे विभागों का माइक्रोबाइल क्लियरेंस आने के बाद ओटी पूरी तरह से सुचारू कर दी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में पांच फैकल्टी ने ज्वाइन कर लिया है। बुधवार को पहले चरण में ओटी में आंखों के ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। – प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed