Mon. Apr 28th, 2025

राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए

दिल्ली। राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं। राहुल अचानक विदेश यात्रा पर चले गए हैं। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे कुछ दिन की छुट्टियां मनाने देश के बाहर गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने के लिए इटली गए हैं। इसमें क्या गलत है? हर किसी को अपनी जिम्मेदारियां निभाने का हक है। भाजपा निम्नस्तर की राजनीति कर रही है। भाजपाई केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं। इस बीच, सवाल उठे हैं कि जब 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है तो उसका पूर्व अध्यक्ष विदेश यात्रा पर क्यों चला गया? स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल पार्टी के बड़े नेताओं से यही सवाल पूछा जा रहा है, लेकिन किसी के पास जवाब नहीं है। वहीं इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। चर्चा है कि RahulGandhi इटली गए हैं।

बड़े मौकों पर छुट्टियां मनाने RahulGandhi की पुरानी आदत

जानकार बता रहे हैं कि बड़े मौकों पर छुट्टी मनाने देश से बाहर चले जाना Rahul Gandhi की पुरानी आदत है। वे अपना जन्मदिन और नए साल का जश्न देश से बाहर ही मनाते हैं। इसी साल फरवरी में राहुल इटली गए थे। साल 2019 में महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव थे। तब भी वोटिंग से पहले राहुल विदेश चले गए थे। फिर बिहार चुनाव के दौरान भी राहुल ने चुनावी मैदान में देरी से इंट्री मारी। मंदसौर में जब किसान आंदोलन चल रहा था, तब भी राहुल विदेश में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद 2015 की शुरुआत में दो महीने के लिए राहुल वियतनाम, कम्‍बोडिया, थाइलैंड, म्‍यांमार की यात्रा पर चले गए थे। जून 2016 में भी उन्होंने जन्‍मदिन तुर्की में मनाया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *