Mon. Jun 22nd, 2026

एनफील्ड ग्रांट के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार

देहरादून के आर्डिनेंस फैक्टरी स्टेडियम रायपुर में आयोजित 10वीं जनपद स्तरीय प्रारंभिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनफील्ड ग्रांट के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कोच रीना राजपूत और शिक्षक प्रदीप कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। 7वीं के छात्र मनीष ने 26 किग्रा भार वर्ग में बाॅक्सिंग, जूडो और ताइक्वांडो ने प्रथम स्थान हासिल किया। विकास सिंह ने 40 किग्रा भार वर्ग की बाॅक्सिंग और जूडो में प्रथम और ताइक्वांडो में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आठवीं की छात्रा रेनू ने 40 किग्रा भार वर्ग की बॉक्सिंग, जूडो और ताइक्वांडो में पहला स्थान प्राप्त किया। अंशिका खो-खो की विजेता टीम की हिस्सा रही। प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *