Fri. Nov 20th, 2026

नैनीताल ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

उत्तरकाशी। जिला खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय ओपन बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नैनीताल और पौड़ी के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मनेरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पौड़ी व नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें नैनीताल ने पौड़ी को पहले सेट में 26-24 एवं दूसरे सेट में 25-23 से हराया। दूसरा मैच चमोली व ऊधमसिंहनगर के बीच खेला गया जिसमें चमोली ने ऊधमसिंह नगर को हराया। इस मौके पर पालिका सभासद अजित गुंसाई, गोपाल राणा, जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, नवीन चंद्र सुयाल, उषा चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *