Sat. Nov 21st, 2026

दूसरे चरण में 40 खिलाड़ियों का ट्रायल

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत शनिवार को रिक्त सीटों के लिए 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय ट्रायल लिया गया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि दूसरे चरण में एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और कबड्डी खेलों में चयन के लिए दौड़, वर्टिकल जम्प, मेडिसन बॉल थ्रो की शारीरिक परीक्षा में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें जीवन प्रकाश,धन सिंह धौनी, सोबन सिंह कनवाल, नंदा भाकुनी, पूनम बिष्ट, ज्योति भारती आदि निर्णायक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *