Sat. May 2nd, 2026

पनुवाद्योखन-सौधार मार्ग पर डामरीकरण शुरू

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विधायक महेश जीना ने सोमवार को सल्ट विकासखंड के पनुवाद्योखन-सौधार मार्ग तक 15 किमी लंबे मार्ग पर डामरीकरण का शुभारंभ किया। डामरीकरण 273.73 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसमें डामरीकरण, कलवट, दीवारों, नालियों आदि का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान विधायक कहा की क्षेत्रीय लोगों के विकास कार्यों का निरीक्षण स्वयं करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और विभाग मंत्री का आभार जताया। वहां ग्राम प्रधान बीरबल सिंह, मण्डल अध्यक्ष गुड्डी देवी, दिनेश मनराल, रमेश करगेती, एई हेम चंद्र, जेई डीके शर्मा, हरी राम आर्या, ठेकेदार लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *