Thu. Nov 26th, 2026

नवंबर में शुरू होगी बाघों की गणना

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नवंबर से फेस 4 की गणना शुरू होगी। इसके लिए कॉर्बेट पार्क में जगह-जगह 900 कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हर वर्ष बाघों की गणना होती है। इस गणना को फेस 4 की गणना कहा जाता है। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि इस गणना के जरिये बाघों की संख्या और उनके मूवमेंट पर नजर रखी जाती है। बताया कि कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, सपर्दुल्ली, बिजरानी, ढेला, झिरना के अलावा कालागढ़ टाइगर रिजर्व में सभी जगहों पर कैमरा ट्रैप लगाए जाते हैं।

पिछली बार फेस 4 की गणना में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 252 बाघ रिकॉर्ड हुए थे। नवंबर महीने के मध्य से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। जो तीन महीने तक चलेगा, कैमरा ट्रैप को लगाकर 60 दिन के लिए छोड़ दिया जाता है ताकि बाघों की मूवमेंट व उनके शरीर की धारियां सही तरीके से रिकॉर्ड हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed