Thu. Jul 16th, 2026

मतदान जागरूकता कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

नीमकाथाना | सीकर से मतदान केन्द्र भवनों के नाम में परिवर्तन किया गया है। स्कूल क्रमोन्नत, महात्मा गांधी विद्यालय, शहीद का नाम जोड़ने आदि के प्रस्ताव प्राप्त होने पर लक्ष्मणगढ़ के 23, धोद में 5, दांतारामगढ़ 1, खण्डेला में 34 मतदान केन्द्रों के भवनों के नाम में परिवर्तन करने के लिए अनुमति दे दी है। सीकर । मतदान जागरूकता के लिए स्वीप के तहत प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे बैठक होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप राकेश कुमार गढ़वाल ने बताया कि बैठक में अब तक किए गए कामों की जानकारी पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *