वॉर्नर-मैक्सवेल के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया को मिली विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के 24वें मैच में नीदरलैंड को 309 रन से हराकर इतिहास रच दिया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पांच विश्व कप जीत चुकी कंगारू टीम ने यादगार प्रदर्शन किया। उसके लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतक लगाया। गेंदबाजी में एडम जम्पा ने चार विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया को इस विश्व कप में तीसरी जीत हासिल हुई। उसके छह अंक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट निगेटिव से पॉजिटिव हो गया।
नीदरलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए
नीदरलैंड के पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। तेजा निदामानुरू ने 14, स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12, साइब्रैंड ने 11 और कॉलिन एकरमैन ने 10 रन बनाए। मैक्स ओडाड छह, बास डी लीडे चार और आर्यन दत्त एक रन बनाकर आउट हुए। लोगन वान बीक, रूलोफ वान डेर मर्वे और पॉल वान मीकेरेन खाता भी नहीं खोल पाए
