Sun. May 31st, 2026

चितई का जंगल धधका, वन संपदा को नुकसान

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर चितई के पास चीड़ के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ठंड के मौसम में आग लगने से वन विभाग परेशान है। विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार को चितई क्षेत्र के सिराड़ बैंड के पास चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। आधे किमी से अधिक दायरे में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। पूरे दिन चीड़ के पेड़ धू-धूकर जलते रहे। दोपहर बाद आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद वन विभाग को राहत मिली। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि सूचना के बाद टीम मौके पर भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। अराजक तत्वों ने आग लगाई थी जिनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed