Sun. May 31st, 2026

मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित होगा एसएसजे परिसर अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर जल्द मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश भर में 20 कैंपस और महाविद्यालयों को आधुनिक बनाने के लिए चयनित किया गया है। इसमें अल्मोड़ा कैंपस शामिल है। 611 लाख रुपये से इसे मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पार्किंग, आईटी लैब और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। एसएसजे परिसर को मॉडर्न कैंपस के रूप में विकसित करने के लिए 143 लाख की लागत से पार्किंग और आधुनिक आईटी लैब का निर्माण होगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। परिसर प्रबंधन ने इसके लिए भूमि का चयन कर दिया गया है। ऐसे में यहां परिसर की सड़कों पर खड़े वाहनों से मुक्ति मिलेगी। यहां अध्ययनरत करीब छह हजार विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी लैब की सौगात मिलेगी। परिसर प्रबंधन के मुताबिक जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। ऐसे में विद्यार्थियों के चेहरे पर भी मुस्कान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed