Sun. Nov 22nd, 2026

पौड़ी जिले के दो निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी सम्मानित

पौड़ी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पौड़ी जिले के दो निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने पर डीजीपी अशोक कुमार ने सम्मानति किया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि श्रीनगर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले में तैनात निरीक्षक प्रताप सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। साथ ही मुख्य आरक्षी रूकेश कुमार व आरक्षी महावीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला। एसएसपी चौबे ने पुलिस कर्मियों को सम्मान मिलने पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *