Sat. Nov 21st, 2026

बागेश्वर को 18 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक आवंटित

बागेश्वर। राजस्व परिषद उत्तराखंड ने बागेश्वर जिले को 18 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक आंवटित किए हैं। सभी प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों ने जिले में आमद दे दी है। डीएम अनुराधा पाल ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को बुधवार को तीन महीने के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के कई क्षेत्र आवंटित कर दिए हैं। डीएम ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से लगन के साथ भूलेख और अन्य महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा। कहा कि राजस्व विभाग में उप निरीक्षक का पद महत्वपूर्ण पद है। यह पद सीधे जनता से जुड़ा सहै और इनके कार्य पर ही कई विकासपरक कार्यों की भूमिका तैयार की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *