Sun. May 31st, 2026

पनीर और घी के सैंपल जांच के लिए भेजे

त्योहार के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों और डेयरी का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने देहरादून और ऋषिकेश में डेयरी का निरीक्षण किया। देहरादून से पनीर और ऋषिकेश से घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि देहरादून में पांच डेयरी की जांच की गई। नालापानी रोड में एवन स्थित डेरी की के गोदाम में छह क्विंटल पनीर मिला। मिलावट के संदेह पर सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा गया। वहीं, ऋषिकेश की एक दुकान से खरीदे घी में मिलावट की शिकायत आई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह ने दुकान का निरीक्षण किया और घी का सैंपल लेकर लैब भेजा। इस दौरान गढ़वाल मंडल उपायुक्त आरएस रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, संजय तिवारी, संतोष सिंह, फूड सेफ्टी विजिलेंस से संजय नेगी और योगेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed