Sun. May 31st, 2026

चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

नैनीताल। न्यू क्लब की ओर से आयोजित 12वीं ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को बृहस्पतिवार को समारोह में पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप साह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में रियांशी राज प्रथम, गर्वित द्वितीय, रितिका बिष्ट तृतीय, जूनियर वर्ग में एच अंसारी प्रथम, अलशीफा द्वितीय, जागृति बिष्ट तृतीय, मध्यम वर्ग में कामाक्षी शाक्य प्रथम, कृतिका बिष्ट द्वितीय, रोजम बी तृतीय जबकि वरिष्ठ वर्ग में दिशा कत्यूर पहले, अंजलि चंद्र दूसरे, अनुप्रिया कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में मोनिका साह, निशा साह व सामंत रही। समारोह की अध्यक्षता न्यू क्लब के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने की। संचालन राजीव लोचन साह, डॉ. मनोज बिष्ट व कुंदन बिष्ट ने किया। इस दौरान क्लब के सचिव रितेश साह, उपसचिव दिग्विजय साह, रवि टंडन, अंजू जगाती, प्रो. घनश्याम लाल साह, आलोक साह, राखी साह, देव कंसल, शैलेंद्र साह, मुदित जगाती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed