Sat. Jun 13th, 2026

सड़क पर निर्माण सामग्री डालने पर पांच हजार का चालान

अल्मोड़ा। माल रोड पर निर्माण सामग्री डालने वाले ठेकेदार का पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान किया है। दरअसल माल रोड पर निर्माण सामग्री डालने से यहां आए दिन जाम लग रहा था। बीते रविवार देर रात निर्माण सामग्री डालने से लगे जाम में गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एक एबुलेंस फंस गई।  खबर का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित ठेकेदार का पांच हजार का चालान काटा और सड़क से निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए। कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री डालने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *