Tue. Jun 23rd, 2026

निबंध शीतल और स्लोगन में गीतिका ने मारी बाजी

पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में शीतल भैसोड़ा प्रथम, दिया चंद द्वितीय व आंचल बेरी तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिताओं में गीतिका मलड़ा प्रथम, रिया आर्या द्वितीय व अनिष्का तृतीय रहीं। ऐपन में साक्षी पंगरिया प्रथम, मनीषा सुमत्याल द्वितीय व सिमरन राना तृतीय रहीं। इसी तरह वाद विवाद प्रतियोगिता में शैलजा भट्ट और यशस्वी जोशी प्रथम, सरस्वती जोशी और रक्षिता जोशी द्वितीय व निकिता गिरि और लक्ष्मी चंद तृतीय रहीं। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मोहन चंद्र जोशी, हंसा धामी, निर्मला कुमार सहित कई अन्य शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed