Sun. May 31st, 2026

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

किच्छा। हल्द्वानी रोड पर हुए सड़क हादसे में बृहस्पतिवार रात दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में एक यूपी के गोरखपुर का ट्रक चालक है। वह ढाबे से खाना खाकर ट्रक की ओर लौट रहा था और अचानक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रवि राठौर (28) पुत्र श्याम शंकर राठौर निवासी पंजाबी मोहल्ला बाइक से हल्द्वानी बाईपास आ रहा था। धर्मकांटे के निकट उसकी बाइक सामने से पैदल जा रहे दो लोगों से टकरा गई। हादसे में उदयराज (43) पुत्र राम अचल निवासी शंकरपुर बेलघाट जिला गोरखपुर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी राम सिंह यादव गिरकर घायल हो गया। राम सिंह को हादसे के तीन घंटे बाद होश आया। सूचना पर लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतक उदयराज पेशे से ट्रक चालक है। वह गोरखपुर की ओर से मक्का का ट्रक लेकर कंडक्टर राम सिंह यादव के साथ आया था। धर्मकांटे के निकट ट्रक खड़ा करके दोनों खाना खाने के लिए एक ढाबे पर गए थे। वापसी में बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस ने उदयराज के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed