Sat. Jun 27th, 2026

मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर रोक

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर रवाना होने के पहले आवास पर राज्य में बर्ड फ्लू से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में ऐसी समस्या नहीं है पर एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए मुर्गे आदि का व्यापार फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर, आगर-मालवा और मंदसौर में कुछ कौवों की मृत्यु के बाद सावधानी के तौर पर यह उठाए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन करवाया जाए। पशुपालन विभाग और सहयोगी एजेंसियां सजग रहें। औचक जांच करने के साथ आमजन को आवश्यक जानकारी भी दी जाए। जहां से पक्षियों की मृत्यु की जानकारी मिली है, वहां सावधानी के तौर पर पोल्ट्री फार्म पर भी नजर रखी जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, अपर मुख्य सचिव पशुपालन जेएन कंसोटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed