Fri. Jul 17th, 2026

लोक अदालत के लिए प्री काउंसलिंग शिविर लगाया

बूंदी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए रायथल पंचायत में डोर स्टेप काउंसलिंग शिविर लगाया गया। काउंसलिंग में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, सिविल प्रकरण व राजस्व प्रकरणों में पक्षकारान के बीच समझाइश करवाई गई। डोर स्टेप काउंसलिंग के दौरान उपस्थित पक्षकारान को लोक अदालत के फायदे बताए गए। दोनों पक्षकार आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रजामंदी से विवाद का निपटारा करवा सकते हैं।

लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है। लोक अदालत के द्वारा निस्तारित प्रकरण की कोई अपील भी नहीं होती है। कोर्ट फीस की वापसी भी की जाती है और विवाद का अंतिम रूप से निपटारा होता है, जिससे समय की बचत होती है। साथ अन्य उपयोगी विधिक जानकारियां उपस्थित पक्षकारान को दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 1 बूंदी सुयश, कोर्ट मैनेजर सुरेंद्र सांखला व पैनल अधिवक्ता महेश शर्मा व पंचायत प्रतिनिधिगण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed