Mon. Jun 22nd, 2026

PM मोदी गुरुवार को 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इन सरकारी विभागों में हुई भर्ती

30 नवंबर गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51000 से ज्यादा युवाओं को अलग-अलग विभागों में मिली नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे और अलग-अलग जगह नियुक्त हुए युवाओं को संबोधित भी करेंगे। देश में अब तक कई बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा चुका है और लाखों कर्मियों को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं।

इन विभागों में हुई भर्ती

बता दें कि नवनियुक्त कर्मचारियों को गृह, राजस्व, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा और परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाएं, श्रम और रोजगार जैसे विभागों में शामिल किया जाने वाला है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले का देश के 37 स्थानों पर आयोजन किया जाने वाला है। इस मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्तियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *