Mon. Jun 22nd, 2026

10,000 रुपये से अधिक बिल पूरा जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली

अल्मोड़ा। अब यूपीसीएल देय तिथि के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती से निपटेगा। देय तिथि के बाद सात दिन के भीतर पूरा बिल जमा नहीं किया तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए संबंधित उपभोक्ता को मोटी फीस भी भरनी होगी। फिलहाल यह नियम 10,000 रुपये से अधिक बिल वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगा। क से सात दिसंबर तक बिल जमा करने का समय मिलेगा। आठ दिसंबर से यूपीसीएल संंबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू करेगा। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता सात दिन के भीतर विलंब शुल्क जमा कर बिजली का बिल जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *