Thu. Nov 26th, 2026

चंपावत में 118.67 लाख की लागत से होंगे 13 विकास कार्य

चंपावत। नगरपालिका परिषद की ओर से विभिन्न वार्डो मेंं 118.67 लाख की लागत से 13 विकास कार्य कराए जाएंगे। राज्य वित्त आयोग मद, 15वां वित्त और निकाय निधि के अंतर्गत नगरपालिका बोर्ड की ओर से प्रस्तावित कार्यो के तहत विकास कार्यो के लिए धनराशि का आवंटन किया गया है। इसके तहत विभिन्न वार्डो में सौंदर्यीकरण कार्यो के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और ह्यूम पाइप बिछाने के साथ ही नालों में पटाल का निर्माण किया जाएगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या तीन मल्ली मादली में 10.04 लाख की लागत से क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत और ह्यूम पाइप निर्माण किया जाएगा। वहीं वार्ड संख्या एक छतार से डड़ाबिष्ट तक 5.86 लाख की लागत से ह्यूम नाली निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड संख्या छह जूप में 14.12 लाख रुपये की लागत से नाले के ऊपर पटाल निर्माण का कार्य किया जाएगा। गोरलचौड़ वार्ड में 7.500 लाख से पुलिया निर्माण और नाला मरम्मत, 6.47 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स, 13.67 लाख से सीसी मार्ग, जूप वार्ड में 12.99 लाख से सीसी मार्ग, 14.12 लाख से पटाल निर्माण, नागनाथ वार्ड में 3.37 लाख से ह्यूम पाइप, 8.81 लाख से सीसी मार्ग, बालेश्वर वार्ड में 8.89 लाख से नाली निर्माण, 5.23 लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स और 7.11 लाख रुपये की लागत से पटाल निर्माण कार्य किए जाएंगे।

नगरपालिका की ओर से विभिन्न वार्डो में राज्य वित्त, 15वां वित्त और निकाय निधि के तहत प्रस्तावित कार्यो के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य छह माह की अवधि में पूरे कर लिए जाएंगे।
अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, चंपावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed