Mon. Jun 22nd, 2026

राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रिया का चयन

रामनगर (नैनीताल)। जीजीआईसी रामनगर में 11वीं की छात्रा प्रिया आर्या का चयन राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एकेडमी के कोच मो.इसरार अंसारी ने बताया कि प्रिया ने देहरादून में बालिकाओं की अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी की। प्रिया ने इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन और सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। प्रिया प्रतिभाशाली लेग स्पिनर और मध्यक्रम की कुशल बल्लेबाज हैं। नवीन जोशी, अरविंद चौधरी, दीपक शर्मा, अतुल छिम्वाल, नीरज छिम्वाल, हेमा छिम्वाल, शाह फैसल, इमरान हुसैन, यूनुस अंसारी, शाहनवाज खान, जितेंद्र बिष्ट, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या केडी माथुर और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रिया को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *