Fri. May 2nd, 2025

उत्तराखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से लोगों ने अलाव जलाना शुरू कर दिया हैं। आज पिथौरागढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदली। पिथौरागढ़ सहित जिले के निचले हिस्सों में रात में बारिश हुई। मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। बारिश होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।वहीं, खटीमा में बीती रात हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण मौसम में आज ठंडक है। खटीमा में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे जिसके बाद अब हल्की धूप खिली है। इसके अलावा रुद्रपुर में भी आज आसमान में बादल छाए हुए है। वहीं रात में हुी हल्की बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ हैं। बता दें कि, बीते दिन सुबह मखमली धूप के बाद दिन में गर्मी और शाम के समय बादल छाने से ठंड महसूस की गई। रात में बूंदाबादी होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में दिन में तापमान 14 डिग्री और रात में न्यूनतम -2 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में कोहरा छाने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।  उधर, रविवार को नैनीताल में सुबह धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। रात के समय बारिश होेने से ठंड बढ़ गई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, काकड़ीघाट, नौणा, डोबा, मझेड़ा के पास धुंध देखने को मिली। खेतों में पाला पड़ने से फसलों पर भी असर पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *