Sun. May 3rd, 2026

नगर निगम के गांवों को रोशन करने की कवायद शुरू

श्रीनगर। नगर निगम से जुड़े गांवों को रोशन करने के लिए निगम प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद चिह्नित स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। 2021 में नगर पालिका से उच्चीकृत होकर अस्तित्व में आए नगर निगम श्रीनगर में शहर के साथ साथ आसपास के 21 गांवों को शामिल किया गया था। नगर निगम के शहरी क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाने में निगम प्रशासन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, लेकिन निगम से जुड़े गांवों में व्यवस्थाएं जुटाने में कई तरह की दिक्कतें निगम प्रशासन के सामने आ रही है।
निगम से जुड़े गांवों में स्ट्रीट लाइट के लिए सर्वे शुरू किया गया है। उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। इसके बाद स्ट्रीट लाइट खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। निगम प्रशासन ने पार्कों में सौर ऊर्जा लाइट लगाएगा।सर्वे का काम होते ही स्थिति साफ हो जाएगी कि क्षेत्र में कितनी स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। उसी के अनुसार टेंडर निकालकर स्ट्रीट लाइट खरीदी जाएगी। जल्द ही क्षेत्र के सभी हिस्सों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा लोगों को मिलेगी।
रवि राज बंगारी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम श्रीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *