Fri. Sep 4th, 2026

मौसम का हाल:दिन व रात का पारा स्थिर, ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ी, अब और बढ़ेगी सर्दी

बाड़मेर जिले में तापमान में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को मौसम साफ रहा। कोहरा भी छाया नहीं रहा। सुबह सुबह तेज सर्दी का अहसास हुआ। वहीं दिन चढ़ने के साथ खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड का असर बढ़ गया। गुरुवार को तापमान स्थिर रहा। बुधवार को दिन का तापमान 27 व रात का 12.2 डिग्री था, वहीं गुरुवार को दिन का तापमान स्थिर व रात को सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed