लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर निगम क्षेत्र चंद्रबनी में बहुउ्द्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आजीविका मिशन आदि विभाग मौजूद रहे। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक ने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। यात्रा गरीबों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों में स्टॉल भी लगाए। उसके साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मधु भट्ट, सुखबीर बुटोला, दर्शन रावत, रतन सिंह चौहान, चंद्रशेखर, आशीष तोमर, विकास कश्यप, शांति देवी, अनिल, मदन सिंह, आदि मौजूद रहे।