Mon. Jun 22nd, 2026

हरिद्वार में 164 करोड़ की लागत से बनेगा यूनिटी मॉल, होंगी हर एक दुकानें; मिलेंगी ये सुविधाएं

देहरादून। हरिद्वार में जल्द ही यूनिटी मॉल खुलेगा। शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इससे संबंधित प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया है। 164 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह यूनिटी मॉल अनेकता में एकता का संदेश देगा। इसमें देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान रहेगी।

अग्रवाल ने कहा कि यूनिटी मॉल खुलने से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक देश के किसी भी राज्य का प्रसिद्ध हस्तशिल्प, कपड़े समेत अन्य सामग्री की खरीदारी एक ही छत के नीचे कर सकेंगे।

यूनिटी मॉल का गठन भारत के पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प की जीवंतता और विविधता में निहित एक आकर्षक, आरामदायक खरीदारी अनुभव के लिए किया गया है। इससे उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि यूनिटी मॉल में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही वहां मनोरंजन का भी ख्याल रखा गया है। बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हॉल भी बनेगा, जिसमें किसी भी तल से लघु नाटिका या फिल्म देखी जा सकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *