Wed. Nov 25th, 2026

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में होगी बर्फबारी; माइनस में पहुंचा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारा लुढ़कने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम करवट बदल सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने की आशंका है। सोमवार को दून में दिन में मौसम सामान्य रहा और शाम को हल्की हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed