अल्मोड़ा में बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड
अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को मौसम ने फिर से करवट बदली है। सुबह बादल छाए रहे जिससे ठंड का असर बढ़ गया। दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम होते ही फिर से बादल छा गए तो लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। बादल छाने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया।
