Sat. Jul 4th, 2026

: मौसम में बदलाव, उत्तरी हवाओं का असर, पारे में गिरावट, बढ़ने लगी ठंड, इन जिलों में छाएगा कोहरा, जानें पूरे हफ्ते का हाल

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान के असर के खत्म होते ही तापमान में गिरावट आने लगी है, वही मौसम के शुष्क होते ही ठंड का असर तेज होने लगा है।सुबह और रात में कोहरा छाने के साथ धुंध दिखाई देने लगी है। फिलहाल 3-4 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले हफ्ते से मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट  जारी नहीं किया गया है, हालांकि बादल छाए रह सकते है।

आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ शिवपुरी मुरैना पिंड शिवपुरी ग्वालियर दतिया सिंगरौली सीधी रीवा शहडोल छतरपुर पन्ना और कटनी में कोहरा छाने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव ना होने से फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले 2-3 दिन तक ऐसी ही ठंड बनी रहेगी।आज इंदौर में मंगलवार को तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

सोमवार को राजगढ़ जिले में 8.4 डिग्री सेल्सियस,पचमढ़ी में 9.02 ग्वालियर में 9.8 दतिया में 10.5 उमरिया में 10.5 9 गांव में 10.3 मलाजखंड में 11.1 रीवा में 11.1 मंडल में 11.4 छिंदवाड़ा में 11.5 भोपाल में 12 इंदौर में 14.6 वह जबलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वही सोमवार को पचमढ़ी में 22.6 भोपाल में 26.8 ग्वालियर में 26.6 इंदौर में 27 छिंदवाड़ा में 25.4 जबलपुर में 26.3 मलाजखंड में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *