अगले साल शुरू होगी ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, सनी देओल सहित ये अभिनेता भी आएंगे नजर
मुंबई। जेपी दत्ता की आइकोनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल के साथ वॉर पर बनी एक और एपिक फिल्म देखने के लिए फिर से तैयार हो जाइए। जी हां, क्योंकि सोर्सेज के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग 2024 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।इस फिल्म को जेपी दत्ता की बेटी और निर्माता-लेखिका निधि दत्ता लीड कर रही हैं। जेपी दत्ता की मानें तो उनकी बेटी निधि ने बिजनेस की कमाल संभाल ली है। कहा जाता है कि सीक्वल का सार ओरिजनल मास्टरपीस के साथ मिलाकर रखा जाएगा।सनी देओल एक बार फिर कास्ट को लीड करेंगे, जो कहानी में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने 1997 में आई बॉर्डर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर की एतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।बताया जाता है कि ‘बॉर्डर 2’ को जीवंत करने की यात्रा बहुत ध्यान से की गई है, जिसका शुरूआत 2022 में हुई थी। इस प्रक्रिया में रियल लोकेशन्स पर शूटिंग और प्रामाणिक नामों का इस्तेमाल करने के लिए रक्षा मंत्रालय से आवश्यक अनुमति लेने के लिए कई बार दिल्ली भी जाना पड़ा, जिससे ऐतिहासिक घटनाओं का सही तरीके से पेश किया जा सके। दरअसल इस फिल्म के साथ जेपी दत्ता एक ऐसी कहानी बनाने पर जोर दे रहें थे, जो ‘बॉर्डर’ की विरासत के साथ न्याय कर सके।
फिल्म में सनी देओल आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे, जो कलाकारों की टोली में प्रतिभा की एक और परत जोड़ देगा। बाकी कास्ट को भी जल्द फाइनल कर दिया जाएगा। इसमें अनुभवी अभिनेताओं और नए चेहरों दोनों नजर आएंगे, ताकि कहानी में जान डाल सके।
