Thu. Nov 19th, 2026

14 दिन बाद भीमताल झील में मिला लापता रेंजर का शव, ऐसे हुई शिनाख्त; इस वजह से की थी आत्महत्या

 हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन में तैनात लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय का शव बुधवार को 14 दिन बाद भीमताल झील से बरामद हुआ। वह हल्द्वानी ऊंचापुल के रहने वाले थे। 29 नवंबर को शाम 7.30 बजे घर से गश्त पर जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। स्वजन ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

पुलिस, वन विभाग व स्वजन अपने-अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहे थे। लापता होने से पहले रेंजर अपने मोबाइल को घर के बाहर खड़ी कार में छोड़ गए थे। उनकी अंतिम लोकेशन भीमताल में मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *