Wed. May 28th, 2025

घराटों के जीर्णोद्धार से लोकल फोर वोकल को मिलेगा बढ़ावा: डॉ. जोशी

पर्यावरणविद एवं पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भोगपुर में करीब 160 साल पुराने घराट का निरीक्षण कर इसके जीर्णोद्धार के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। डॉ. जोशी ने कहा कि बदलते वक्त के साथ अब तक बहुत सारी चीजें विलुप्त हो गई हैं। लेकिन घराट अभी तक किसी तरह जिंदा हैं। दुनिया में कोई देश ऐसा नही जहां घराट नहीं हैं। घराटों को पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल से जोड़ते हुए स्वरोजगार और सेहत की दिशा में आगे बढ़ाना होगा। कहा कि बिजली या डीजल इंजन से चलने वाली चक्की के आटे से घराट का आटा ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। पिछले 25 सालों में वो देश में साढ़े चार हजार से अधिक घराटों को अपग्रेड कर चुके हैं। कहा कि बांधों का विज्ञान घराटों पर आधारित है। आज प्रदेश में कई बड़े बांध बना दिए हैं। जिनसे पानी की शक्ति का इस्तेमाल पूरे देश के लिए किया जा रहा है। लेकिन घराटों को लोग भूलते जा रहे हैं। कहा अपने संसाधनों पर आधारित विकास स्थायी होता है। प्रदेश की हर घाटी में घराटों को बढ़ावा देना चाहिए। कहा कि काफी साल पहले सेना ने उन्हें जम्मू कश्मीर में घराट लगाने के लिए बुलाया था। जहां घराट लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव नेगी, सुधीर रतूडी, बीडीसी विजय भट्ट, नरेंद्र चौहान, अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल, मुकेश गुप्ता, सुदेश गुप्ता, सुचिता रावत, जीवन चौहान, अनिल तोमर, विक्रम भंडारी, रीता नेगी, विकास तिवाडी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed