Thu. Jul 16th, 2026

अल्मोड़ा डिपो से नहीं चलीं तीन बस

अल्मोड़ा। चालकों की कमी से जूझ रहे अल्मोड़ा डिपो से रविवार को भी तीन रूट पर बस सेवाओं का संचालन ठप रहा। अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली सेवाओं का संचालन न होने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अल्मोड़ा डिपो से रोजाना विभिन्न रूट पर 14 सेवाओं का संचालन होता है। चालकों की कमी से बस का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है, इसकी मार यात्री सह रहे हैं। रविवार को अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली सेवाओं का संचालन ठप रहा। अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने कहा कि चालकों की कमी से दिक्कत आ रही है। तैनाती के बाद व्यवस्था पटरी पर लौटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed